टॉप 10 में शामिल 9 कंपनियों के मार्केट कैप में 2.15 लाख करोड़ से अधिक की बढ़ोतरी

21 Jun 2026 16:48:54
प्रतीकात्मक


नई दिल्ली, 21 जून (हि.स.)। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में शामिल नौ कंपनियों के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हो गई, जबकि एक कंपनी के मार्केट कैप में गिरावट आई है। शीर्ष स्थान पर मौजूद इन दस कंपनियों में से नौ के मार्केट कैप में सोमवार से शुक्रवार तक के कारोबार के बाद 2.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई।

इनमें सबसे अधिक फायदा भारती एयरटेल को हुआ, जबकि मार्केट कैप में बढ़ोतरी के मामले में दूसरा स्थान भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने हासिल किया। दूसरी ओर, टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में शामिल कंपनियों में शेष बची टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मार्केट कैप में 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आ गई। इस सप्ताह के कारोबार के बाद भारती एयरटेल, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टूब्रो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में 2,15,142.36 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। दूसरी ओर, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मार्केट कैप में 12,699.49 करोड़ रुपये की गिरावट आ गई।

सोमवार से शुक्रवार के बीच हुए कारोबार के बाद भारती एयरटेल का मार्केट कैप 52,432.67 करोड़ रुपये बढ़ कर 11,62,963.30 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसी तरह भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मार्केट कैप 51,675.23 करोड़ रुपये उछल कर 5,56,726.30 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 26,553.71 करोड़ रुपये की मजबूती के साथ 5,98,501.25 करोड़ रुपये के स्तर पर, रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 22,464.02 करोड़ रुपये बढ़ कर 17,71,882.96 करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच गया। टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 12,699.49 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 7,69,350.13 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

इन कंपनियों के अलावा पिछले सप्ताह के कारोबार में लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) का मार्केट कैप 21,929.12 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 5,79,126.95 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसी तरह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 16,753.57 करोड़ रुपये की उछाल के साथ 9,55,415.07 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 11,948.72 करोड़ रुपये उछल कर 12,01,263.14 करोड़ रुपये के स्तर पर, हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 6,661.10 करोड़ रुपये बढ़ कर 5,15,946.75 करोड़ रुपये के स्तर पर और आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 4,724.22 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 9,66,021.99 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 17,71,882.96 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक (कुल मार्केट कैप 12,01,263.14 करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (कुल मार्केट कैप 11,62,963.30 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (कुल मार्केट कैप 9,66,021.99 करोड़ रुपये), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कुल मार्केट कैप 9,55,415.07 करोड़ रुपये), टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) (कुल मार्केट कैप 7,69,350.13 करोड़ रुपये), बजाज फाइनेंस (कुल मार्केट कैप 5,98,501.25 करोड़ रुपये), लार्सन एंड टूब्रो (कुल मार्केट कैप 5,79,126.95 करोड़ रुपये), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) (कुल मार्केट कैप 5,56,726.30 करोड़ रुपये) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (कुल मार्केट कैप 5,15,946.75 करोड़ रुपये) के नाम सबसे मूल्यवान टॉप 10 कंपनियों के लिस्ट में दूसरे से दसवें स्थान पर बने रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Powered By Sangraha 9.0