



भोपाल, 23 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। इस बार प्रदेश कार्यसमिति में 106 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही 41 नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
भाजपा द्वारा मंगलवार को जारी की गई सूची के अनुसार, प्रदेश कार्यसमिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोनों उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा, केन्द्रीय मंत्री डीडी उइके व सावित्री ठाकुर को शामिल किया गया है।
इसके अलावा, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, विष्णुदत्त शर्मा, फग्गन सिंह कुलस्ते, नरोत्तम मिश्रा, लाल सिंह आर्य, अरविंद भदौरिया, संपतिया उइके, कुंवर विजय शाह, इंदर सिंह परमार, उदय प्रताप सिंह, तुलसीराम सिलावट, एंदल सिंह कंषाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नारायण सिंह कुशवाह, चेतन्य कुमार काश्यप, भूपेन्द्र सिंह, कृष्णा गौर, संध्या राय, गणेश सिंह, हिमाद्री सिंह, कविता पाटीदार, सुमित्रा वाल्मिकी, माया नरोलिया, वृजेन्द्र प्रताप सिंह, हरिशंकर खटीक, कमल पटेल, गजेन्द्र पटेल, रामेश्वर शर्मा, गिर्राज डंडौतिया, ओपीएस भदौरिया, विपिन गोस्वामी, अभय चौधरी, इमरती देवी, वीरेन्द्र जैन, नरेन्द्र बिरथरे और महेन्द्र सिंह सिसौदिया को भी कार्य समिति में सदस्य बनाया गया।
भाजपा ने हरिसिंह यादव, विनोद पंथी, ललिता यादव, ममता गुप्ता, गौरव तिवारी, मनीषा पाठक, केपी त्रिपाठी, अखंड प्रताप सिंह, मृगेन्द्र सिंह, सरदेन्दू तिवारी, रीती पाठक, कुंवर सिंह टेकाम, योगेश पाल गुप्ता, प्रेमवती खैरवार, गिरिश द्विवेदी, मीना सिंह मांडवे, ज्ञानवती, स्वाति गोडबोले, नंदिनी मरावी, जसपाल अरोरा, ओमप्रकाश धुर्वे, लता एल्कर, नीता पटेरिया, वैभव पवार, वैशाली महाले, ज्योति डेहरिया, सविता दीवान, अखिलेश खंडेलवाल, हेमलता कुम्भारे, जितेन्द्र कपूर, भगवानदास सबनानी, बिलकिस जहां, सुमित पचौरी, राजपाल सिंह, श्यामसुंदर शर्मा, रघुनाथ सिंह भाटी, दिलबर यादव, मालिनी गौड़, महावीर सिसौदिया, रमेश मेंदोला, जीतू जिराती, अंजू माखीजा, मुद्रा शास्त्री, उषा ठाकुर, अरमदीप मौर्य, कल सिंह भावर, रंजना बगेल, देवेन्द्र शर्मा, अर्चना चिटनिस, भूपेन्द्र आर्य, वासु केसवानी, अशोक नायग, चिंतामणि राठौर, गायत्री राजे पंवार, राजेन्द्र पांडेय और ओमप्रकाश सखलेचा को भी शामिल किया है।
स्थाई आमंत्रित सदस्य
वहीं, भाजपा ने 14 सदस्यों को स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया है। इनमें सत्यनारायण जटिया, सुमित्रा महाजन, विक्रम वर्मा, कृष्णमुरारी मोघे, कप्तान सिंह सोलंकी, सुरेश पचौरी, सीताशरण शर्मा, गिरीश गौतम, जयंत मलैया, अनुसुईया उईके, दीपक सक्सेना, कैलाश सोनी, विवेकनारायण सेजवलकर, रघुनंदन शर्मा, उमाशंकर गुप्ता, कुसुम मेहदेले, अजय विश्नोई, हिम्मत कोठारी, अनूप मिश्रा, गौरीशंकर बिसेन, ढाल सिंह बिसेन, कैलाश चावला, भागीरथ प्रसाद, जितेन्द्र जमादार, बाबू सिंह रघुवंशी, वेद प्रकाश शर्मा, तपन भौमिक, माया सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, नानाभाऊ माहोड़, सुधा जैन, कृष्णकांता तोमर, अलका जैन, जगदीश अग्रवाल, बिसाहूलाल सिंह, नागेन्द्र सिंह, मधु वर्मा और ज्ञान सिंह शामिल हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर