नेपाल में रवि लामिछाने आरएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दूसरी बार चुने गए निर्विरोध

23 Jun 2026 23:07:53
रवि लामिछाने


काठमांडू, 23 जून (हि.स.)। नेपाल में रवि लामिछाने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।लामिछाने पार्टी के पहले महाधिवेशन के माध्यम से लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए। पार्टी का यह महाधिवेशन २१ जून से चितवन में जारी है। अध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके कारण रवि लामिछाने को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

पार्टी के प्रवक्ता मनीष झा के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए लामिछाने की उम्मीदवारी प्रस्तावित करने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Powered By Sangraha 9.0