पारकर अंडर-14 क्रिकेट गोल्ड कप : एसआरएमएस ने चिल्ड्रंस क्रिकेट एकेडमी को 108 रनों से हराया

23 Jun 2026 17:25:53
हर्षित सिंह को मैन ऑफ द मैच सम्मान देते कोच।


मुरादाबाद, 23 जून (हि.स.)। पारकर अंडर-14 गोल्ड कप में मंगलवार को एसआरएमएस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चिल्ड्रंस क्रिकेट एकेडमी की टीम को 108 रनों से हरा दिया। बल्लेबाजी में हर्षित और देवराज ने दमदार पारियां खेलीं। हर्षित सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आज पारकर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएमएस ने निर्धारित 30 ओवर में चार विकेट पर 217 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जिसमें हर्षित ने 70 रन की शानदार पारी खेली, जबकि देवराज ने नाबाद 61 और शादाब खान ने 44 रन का अहम योगदान दिया। अभिमन्यु ने 16 तथा अंशुमान कश्यप ने नाबाद 15 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिल्ड्रंस क्रिकेट एकेडमी की टीम एसआरएमएस की टीम के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 23.3 ओवर में 109 रन पर सिमट गई। काव्यांश सिसोदिया ने 35, रुद्र ने 38 और प्रिंश सिंह ने 12 रन बनाए। एसआरएमएस की ओर से मोहम्मद सैराफ अली ने तीन और हर्षित सिंह ने दो विकेट लिए। हर्षित सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Powered By Sangraha 9.0