जिला स्नूकर चैम्पियनशिप: अनस, आमिर, फैजान और ऋषि अंतिम आठ में

25 Jun 2026 17:23:53
शॉट लगाते आमिर


प्रयागराज, 25 जून (हि.स)। मोहम्मद अनस, आमिर रईस, फैजान खान और ऋषि सोनी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर जिला स्नूकर चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

वेलकम होटल बाय आईटीसी होटल प्रयागराज में चल रही प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों के बीच ज़बरदस्त रणनीतिक मुकाबले, बेहतरीन क्यू-प्ले और शानदार पॉटिंग देखने को मिली। मोहम्मद अनस ने शानदार संयम और मैच के प्रति सही रवैया दिखाते हुए सूरज कुमार को तीन फ्रेम के रोमांचक मुकाबले में 2-1 से (45-62, 71-39, 58-44) से हराया। इसके बाद आमिर रईस ने खेल पर अपना दबदबा बनाते हुए आर्यन को 68-22 और 59-15 के शानदार स्कोर के साथ 2-0 से आसानी से हरा दिया। लगातार फ्रेम जीतने का सिलसिला जारी रखते हुए फैजान खान ने बेहतरीन सेफ़्टी प्ले और रणनीतिक समझ का प्रदर्शन करते हुए सृजन जायसवाल को 2-0 (61-34, 55-23) से एवं ऋषि सोनी ने अभिषेक केशरवानी को 2-0 (44-23, 52-26) से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Powered By Sangraha 9.0