सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के भाव में सांकेतिक गिरावट

28 Jun 2026 17:35:53
प्रतीकात्मक


- एक सप्ताह में 2,510 रुपये तक सस्ता हुआ सोना

नई दिल्ली, 28 जून (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख बना रहा। भाव में आए उछाल के कारण आज चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर दूसरे सर्राफा बाजार में सोना 1,040 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,140 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। वहीं, चेन्नई में सोने के भाव में 690 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 760 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई है। सोना के विपरीत चांदी के भाव में आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक की सांकेतिक कमजोरी दर्ज की गई है।

सोने की कीमत में आई मजबूती के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,43,950 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,45,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता रहा। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,31,950 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,33,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिका। चांदी के भाव में मामूली गिरावट होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिकी।

आज सोने के भाव में तेजी आने के बावजूद साप्ताहिक आधार पर देखा जाए, तो सोना और चांदी दोनों धातुओं के भाव में गिरावट आई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोना 2,510 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। इसी तरह 22 कैरेट सोने के भाव में साप्ताहिक आधार पर 2,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई। चांदी के भाव में भी उतार-चढ़ाव के बावजूद पिछले सप्ताह के कारोबार में कमजोरी दर्ज की गई। इस गिरावट के कारण चांदी का भाव सप्ताहिक आधार पर 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक नीचे आ गया।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,44,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,100 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,43,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,31,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,45,860 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,33,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,43,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,31,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,44,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,44,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,32,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,43,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,31,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Powered By Sangraha 9.0