महिला टी20 विश्वकप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी

28 Jun 2026 19:03:54
टॉस


लंदन, 28 जून (हि.स.)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को महिला टी20 विश्वकप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करेगी। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस अहम मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजी करेगी।

यह मुकाबला इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला बहुत अहम है। अगर भारतीय टीम यह मैच जीतती है तो वह विश्वकप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी। हारने पर भारतीय टीम का सफर समाप्त हो जाएगा।

टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत अहम मैच है। टीम में एक बदलाव है। नंदिनी शर्मा की जगह क्रांति गौड़ वापस आई हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने भी मुकाबले के लिए एक बदलाव किया है। अलाना किंग की जगह फोबे लिचफील्ड को प्लेइंग 11 में शामिल किया है।

मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़।

ऑस्ट्रेलिया- बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह

Powered By Sangraha 9.0