उमरे अधिकारी एकादश ने 3-2 से जीती निर्वाणानंद कनेक्टिंग हैप्पीनेस क्रिकेट सीरीज

28 Jun 2026 18:44:53
सिरीज में भाग लेने वाले खिलाड़ी


प्रयागराज, 28 जून (हि.स)। आकाश श्रीनेत्र के शतक (104 रन नाबाद, 56 गेंद) के दम पर उत्तर मध्य रेलवे अधिकारी एकादश ने पूर्व क्रिकेटर एकादश को 7 विकेट से हराकर पांच मैचों की निर्वाणानंद कनेक्टिंग हैप्पीनेस क्रिकेट सीरीज में 3-2 से कब्जा जमा लिया।

डीएसए मैदान पर शनिवार को खेले गए सीरीज के अंतिम लीग मैच में पूर्व क्रिकेटर एकादश ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 176 रन (शैलेंद्र सिंह 86, कौशिक पाल 25, नितिन सिब्बल 20 रन आदि ने) बनाए। जवाब में उत्तर मध्य रेलवे अधिकारी एकादश ने 16.2 ओवर में तीन विकेट पर 180 रन (आकाश श्रीनेत्र 104 नाबाद, राहुल सिंह 58, आदि ने) बना लिए।

एनसीआर टीम के अधिकारियों और पूर्व रणजी क्रिकेटर आशीष विंस्टन जैदी ने पुरस्कार वितरित किए। आकाश श्रीनेत्र को मैन ऑफ द मैच, राहुल सिंह को बेस्ट बैटर, एसबी शरण और सत्येंद्र कुमार को बेस्ट बॉलर, रणविजय सिंह को बेस्ट फील्डर, कौशिक पाल को बेस्ट विकेटकीपर एवं डॉ.परवेज अहमद को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। आयोजन सचिव विमलेश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित एवं जावेद अहमद ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर अभिषेक सिंह, विवेक सिंह, राकेश मिश्र, अनूप सिंह, दिलीप यादव, सुशील ओझा, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Powered By Sangraha 9.0