संजय दत्त के बाहर होने पर बोले-अहमद खान

30 Jun 2026 18:08:53
संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार - फोटो सोर्स एक्स


अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, फिल्म के प्रमोशनल सामग्री में नजर आए संजय दत्त फिल्म में दिखाई नहीं दिए, जिससे दर्शकों के मन में कई सवाल उठे। अब फिल्म के निर्देशक अहमद खान ने संजय दत्त के फिल्म से बाहर होने की असली वजह का खुलासा किया है।

अहमद खान ने बताया कि संजय दत्त को फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई थी और वह इसका हिस्सा बनना चाहते थे। लेकिन शूटिंग की तारीखों के दौरान उन्हें इलाज के लिए अमेरिका जाना पड़ा। ऐसे में उनकी मेडिकल यात्रा और फिल्म से जुड़े कई बड़े कलाकारों की व्यस्त तारीखों के बीच तालमेल बैठाना संभव नहीं हो पाया, जिसके कारण उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी।

निर्देशक के अनुसार, संजय दत्त ने खुद सुनील शेट्टी को फोन कर अपने लिए लिखे गए किरदार को निभाने के लिए तैयार किया। इसके बाद जैकी श्रॉफ ने सुनील शेट्टी के लिए तय भूमिका निभाई। अहमद खान ने कहा कि संजय दत्त ने अपनी अनुपलब्धता का समाधान खुद निकाला, जिसके लिए पूरी टीम उनकी आभारी है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दिशा पाटनी, रवीना टंडन, अरशद वारसी और 20 से अधिक कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Powered By Sangraha 9.0