(अपडेट) अमेरिका के किसानाें के लिए भारत का बाजार खाेलने से देश का किसान हाेगा बर्बाद: राहुल गांधी

04 Jun 2026 16:11:53
लोकसभा में नेता प्रतिप़क्ष राहुल गांधी


खराब माैसम के चलते अल्माेड़ा और पाैड़ी नही जा सके राहुल गांधीपंतनगर एयरपोर्ट से ही फाेन पर राहुल ने सभा काे किया संबाेधित

देहरादून, 04 जून (हि.स.)। लोकसभा में नेता प्रतिप़क्ष राहुल गांधी ने अल्माेड़ा और पाैड़ी की जनसभाओं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी और भाजपा सरकार की नीतियाें पर करारा प्रहार किया। वर्चुअल संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि देश में आर्थिक तूफान आने वाला है। यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो सत्ता में आते ही सबसे पहले अग्निवीर योजना को समाप्त कर देंगे। अमेरिका के किसानाें के लिए भारत का बाजार खाेलने से देश केकिसान बर्बाद हाे जाएंगे।

गुरुवार काे कांग्रेस नेता राहुल गांधी काे अल्मोड़ा के सिमकनी स्थित एसएसजे विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर परिवर्तन का शंखनाद और पाैड़ी में कंडोलिया मैदान पर आयाेजित जनसभाओं काे संबाेधित करना था। पंतनगर से राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर ने अल्मोड़ा की ओर उड़ान तो भरी, लेकिन मौसम खराब होने के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा। इसके बाद पंतनगर एयर पोर्ट से फाेन के माध्यम राहुल गांधी ने सभा काे संबाेधित किया। इस बीच पौड़ी कंडोलिया मैदान पर आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन को भी राहुल गांधी ने वर्चुअली ही संबोधित किया। उन्होंने अपने वर्चुअली संबोधन में अल्मोड़ा व पौड़ी की जनसभा में शामिल न होने पर माफी मांगी और विश्वास दिया कि जल्द वे उत्तराखंड का दौरा करेंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने कुछ दिन पहले अमेरिका के साथ डील साइन की। इसमें मोदी ने चार चीजें अमेरिका को साैंपी दीं। इससे एनर्जी सुरक्षा खत्म कर दी। अमेरिका के कहने पर ही हम ईंधन खरीद सकते हैं। प्रधानमंत्री ने फूड सुरक्षा को कमजोर किया। अमेरिका के किसानों के लिए भारत का बाजार खुलेगा। अब अमेरिका का किसान अपने उत्पाद भारत में बेच पाएगा। इससे हिन्दुस्तान का किसान बर्बाद हो जाएगा। तीसरी चीज हिन्दुस्तान का मेडिकल, व्यवसायिक का डाटा भी मोदी ने अमेरिका का दे दिया। इससे देश पर बड़ा संकट आएगा ही। इसके अलावा मोदी ने लघु उद्योगों को भी समाप्त कर दिया। यह एक सुरक्षा थी, लेकिन मोदी ने यह भी खत्म कर दिया। उन्हाेंने कहा कि देश में आर्थिक तूफानआने वाला है। उन्हाेंने ऐलान किया कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो सत्ता में आते ही सबसे पहले अग्निवीर योजना को समाप्त कर देंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री माेदी को कटघरे में खड़ा किया। ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र करते हुए गांधी ने कहा कि भारत अब अमेरिका के इशारे पर चल रहा है। उन्होंने आराेप लगाते हुए कहा कि देश की तीनों सेनाओं के साथ भी मोदी धोखा कर रहे हैं। उन्होंने अडानी व प्रधानमंत्री के संबंधों पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यूएस डील के बाद अडानी पर दर्ज मुकदमा भी अमेरिका ने समाप्त कर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Powered By Sangraha 9.0