कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मीना कुमारी सहित सात विशेषज्ञ सम्मानित

05 Jun 2026 19:52:55
स्कॉलर डॉ. मीना कुमारी को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी ने किया सम्मानित


नई दिल्ली, 05 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी के 33वें स्थापना दिवस के मौके पर कृषि, पर्यावरण और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर काम करने वाले विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया। पत्रकार एवं स्कॉलर डॉ. मीना कुमारी को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

एपी शिंदे सिम्पोजियम हॉल में आयोजित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी के 33वें स्थापना दिवस

समारोह में पद्म पुरस्कार विजेता एवं एनएएएस फेलो डॉ. पीएल गौतम, डॉ. अशोक के सिंह, किसान प्रतिनिधि श्रीरंग देवबा लाड, उद्योग जगत के प्रमुख व्यक्तित्व डॉ. मीनेश शाह और दिलीप संघानी सहित मीडिया क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार संजीब मुखर्जी को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एनएएएस-यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड और एनएएएस-धनुका अवॉर्ड भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अशोक के. सिंह के स्वागत भाषण से हुई, जबकि डॉ. बीएस द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में अकादमी के अध्यक्ष डॉ. एमएल जाट ने कहा कि विज्ञान, उद्योग, मीडिया और किसान समाज के चार ऐसे स्तंभ हैं, जिनके समन्वय से ही कृषि क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। सम्मानित सभी व्यक्तित्वों ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर इस सेतु को मजबूत बनाया है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Powered By Sangraha 9.0