राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में मुरादाबाद की अक्षरा ने जीते दो स्वर्ण पदक

05 Jun 2026 16:30:54
स्वर्ण पदक के साथ मुरादाबाद की अक्षरा


मुरादाबाद, 05 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद की 12 वर्षीय खिलाड़ी अक्षरा कुशवाहा ने आर्म रेसलिंग में राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। अक्षरा ने गुजरात के गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में 28 मई से 3 जून तक आयोजित राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में यह उपलब्धि हासिल की।

खुशहालपुर स्थित पूनम विहार निवासी मुकेश कुशवाहा और सोनी गंगवार की बेटी अक्षरा कुशवाहा सेंट मैरीज स्कूल, बुद्धि विहार में कक्षा सात की छात्रा हैं। अक्षरा ने राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में सब जूनियर वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए दोनों मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उत्तर प्रदेश से कई खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, लेकिन मुरादाबाद की अक्षरा दो स्वर्ण पदक जीतने वाली जिले की एकमात्र बालिका खिलाड़ी रहीं।

अक्षरा कुशवाहा के माता-पिता ने बेटी की सफलता पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि अक्षरा की सफलता न केवल मुरादाबाद का बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Powered By Sangraha 9.0