यूपी के देवरिया जिले की किशोरी को पीटने के मामले में एनएचआरसी ने लिया स्वतः संज्ञान

05 Jun 2026 19:09:53
प्रतीकात्मक चित्र


नई दिल्ली, 05 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में चोरी के संदेह में एक किशोरी की कथित पिटाई की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने देवरिया के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब किया है।

आयोग ने बताया कि प्रकाशित खबरों में पाया गया कि इस जिले की 14 वर्षीय अनुसूचित जाति (एससी) की किशोरी को चोरी के संदेह में एक दुकानदार ने पेड़ से बांधकर पिटाई की और पीड़िता के बाल पकड़कर उसे गांव में घुमाया भी था।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0