असम में आज 12 विधायकों को दिलाई जाएगी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

05 Jun 2026 10:55:53
मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रहे विधायकों की तस्वीरें।


गुवाहाटी, 05 जून, (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा के मंत्रिमंडल को आज 12 कैबिनेट मंत्री मिल जाएंगे। 12 विधायकों को शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।

इन विधायकों में अश्विनी राय सरकार, अशोक सिंघल, बिमल बोरा, बिस्वजीत दैमारी, जयंत मल्लबरुवा, कौशिक राय, केशव महंत, कृष्णेंदु पाल, नीलिमा देवी, पियूष हजारिका, डॉ. रणोज पेगू और सुशांत बरगोहाईं शामिल हैं। समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों के उपस्थित रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह गुवाहाटी स्थित ज्योति-बिष्णु अंतरराष्ट्रीय कला मंदिर में आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Powered By Sangraha 9.0