ओड़िया साहित्यकार जेपी दास के निधन पर साहित्य अकादमी ने जताया दुख

05 Jun 2026 19:19:53
ओड़िया लेखक जेपी दास (फाइल फोटो)


नई दिल्ली, 05 जून (हि.स.)। साहित्य अकादमी ने प्रख्यात ओड़िया साहित्यकार और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता जेपी दास (जगन्नाथ प्रसाद दास) के निधन पर गहरा दुख जताया।

जेपी दास का 90 वर्ष की आयु में बुधवार रात ओड़िशा के भुवनेश्वर स्थित आवास पर निधन हो गया था। वे पिछले कई महीनों से उम्रजनित बीमारियों से पीड़ित थे।

साहित्य अकादमी के अनुसार साहित्य और कला में जेपी दास का अद्वितीय योगदान हमारे सांस्कृतिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ गया है। वह शब्दों के सच्चे जादूगर थे। उनकी रचनात्मकता, बुद्धिमत्ता और मानवीय भावनाओं की गहरी समझ ने अनगिनत दिलों को छुआ। उनका चले जाना साहित्यिक जगत और उनके प्रशंसकों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

इस अत्यंत कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और पाठकों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनकी समृद्ध विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0