इतिहास के पन्नों में 09 जून : आधुनिक भारतीय चित्रकला के महान शिल्पी एम.एफ. हुसैन की पुण्यतिथि

08 Jun 2026 07:04:53
एम.एफ. हुसैन और माधुरी दीक्षित। फाइल फोटो - इंटरनेट मीडिया


देश की चित्रकला के इतिहास में 09 जून का दिन एक महान कलाकार के निधन के रूप में दर्ज है। इसी दिन भारत में आधुनिक चित्रकला के पर्याय माने जाने वाले प्रसिद्ध चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन (एम.एफ. हुसैन) ने दुनिया को अलविदा कहा था। उनकी कलाकृतियों ने भारतीय कला को नई पहचान दी और उसे अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया।

एम.एफ. हुसैन को पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर पहचान 1940 के दशक के अंत में मिली। एक युवा कलाकार के रूप में उन्होंने उस समय प्रचलित बंगाल स्कूल ऑफ आर्ट्स की राष्ट्रवादी परंपरा से अलग हटकर आधुनिक और प्रयोगधर्मी शैली को अपनाया, जिसने उन्हें विशिष्ट पहचान दिलाई और भारतीय चित्रकला में नई दिशा का मार्ग प्रशस्त किया।

वर्ष 1952 में उनकी चित्रकृतियों की प्रदर्शनी स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में आयोजित हुई, जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। इसके बाद उनकी कलाकृतियों की चर्चा विश्व कला मंचों पर तेजी से होने लगी और उन्हें वैश्विक ख्याति प्राप्त हुई।

कला के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें कई महत्वपूर्ण सम्मान प्रदान किए। वर्ष 1973 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। इसके बाद 1986 में उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया। वर्ष 1991 में उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से अलंकृत किया गया।

एम.एफ. हुसैन ने भारतीय चित्रकला को न केवल आधुनिक स्वरूप दिया, बल्कि उसे विश्व पटल पर प्रतिष्ठित भी किया। उनकी पुण्यतिथि पर कला जगत उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करता है और उनकी रचनात्मक विरासत को नमन करता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1659 - दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने दारा शिकोह को धोखे से औरंगजेब के हवाले कर दिया।

1720 - स्वीडन और डेनमार्क ने तीसरी स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किए।

1752 - फ्रांसीसी सेना ने त्रिचिनोपोली में ब्रिटिश के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1789 - स्पेन ने वैंकूवर द्वीप के निकट ब्रिटिश जहाजों पर कब्जा किया।

1900 - स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का रांची जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन।

1934 - पहली बार पर्दे पर आया ‘डोनाल्ड डक’।

1940 - नार्वे ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया।

1956 - अफगानिस्तान में भूकंप से 400 लोगों की मौत।

1959 - अमेरिका ने यूएसएस जॉर्ज वाशिंगटन सबमरीन को लॉन्च किया। न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल से लैस ये दुनिया की पहली सबमरीन थी।

1960 - चीन में तूफान से कम से कम 1,600 लोगों की मौत।

1964 - जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने।

1970 - जॉर्डन के शाह हुसैन के वाहन पर गोलियां चलाई गईं। शाह हुसैन तो बच गए, लेकिन उनके वाहन चालक को चोट आई।

1975 - ब्रिटिश पार्लियामेंट ने सदन की कार्यवाही का रेडियो पर लाइव प्रसारण शुरू किया।

1980 - अंतरिक्ष यान सोयुज टी-2 पृथ्वी पर लौटा।

1983 - मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनावों में कंजर्वेटिव पार्टी ने लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया।

1999 - कुली ओडैजो (द. अफ़्रीका) माउंट एवरेस्ट पर दक्षिण तथा उत्तर दोनों छोर से चढ़ाई करने वाली विश्व की प्रथम महिला बनीं, युगोस्लाविया एवं नाटो के बीच कोसोवो में सर्बियाई सैनिक वापस बुलाने पर सहमति।

2001 - ईरान में मोहम्मद खातमी की पुन: जीत, बेनजीर भुट्टो को तीन साल की सज़ा।

2006 - म्यूनिख में विश्व कप फ़ुटबाल की रंगारंग शुरुआत।

2008 - केन्द्रशासित क्षेत्र प्रशासन ने चंडीगढ़ को तम्बाकू मुक्त घोषित किया।

2008 - अमेरिका की एक ऊर्जा कम्पनी ने पवन ऊर्जा के टरबाइन निर्मित करने वाली कम्पनी सुजलान एनर्जी लिमिटेड के 160 मेगावाट्स खरीदने का आर्डर रद्द कर दिया।

2008 - फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने नौवें इंटरनेशनल इण्डियन फ़िल्म एकेडमी (आईफा) पुरस्कार समारोह में फिल्म 'चक दे इण्डिया' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।

जन्म

1909 - लक्ष्मण प्रसाद दुबे - छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।

1912 - वसन्त देसाई - भारतीय सिनेमा जगत् के प्रसिद्ध संगीतकार थे।

1913 - चौधरी दिगम्बर सिंह - स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता।

1931 - नंदिनी सत्पथी - उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका।

1933 - अजित शंकर चौधरी - सुप्रसिद्ध भारतीय कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा सहृदय समीक्षक थे।

1942 - अनिल मनीभाई नाईक - भारतीय उद्योगपति और भारतीय इंजीनियरिंग समूह 'लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड' के अध्यक्ष हैं।

1949 - किरण बेदी - भारत की प्रथम महिला आइ.पी.एस

1959 - डॉ. किरण मार्टिन - बच्चों की चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

1975 - अमीषा पटेल - हिन्दी चलचित्र अभिनेत्र।

1981 - अनुष्का शंकर - भारतीय संगीतका।

1985 - सोनम कपूर - हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री।

निधन

1900 - बिरसा मुंडा - आदिवासी नेता और लोकनायक।

1931 - हरि किशन सरहदी - भारत के प्रसिद्ध शहीद स्वतंत्रता सेनानी।

1934 - दिनेश चंद्र मजूमदार - भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारी।

1936 - अब्बास तैयबजी - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी थे।

1990 - असद भोपाली - प्रसिद्ध गीतकार और शायर थे।

1991 - राज खोसला - हिंदी फिल्मों में शीर्ष निर्देशक, निर्माणकर्ता और पटकथाकारों में से एक थे।

1993 - सत्एन बोस - हिन्दी चलचित्र निर्देशक (चलती का नाम गाड़ी)।

1994 - धीरेन्द्र ब्रह्मचारी - भारतीय योगाचार्य थे। उनका बचपन का नाम ‘धीरचन्द्र चौधरी’ था।

1995 - एन.जी. रंगा - भारत के स्वतंत्रता सेनानी, सांसद तथा प्रसिद्ध किसान नेता।

2011 - मकबूल फिदा हुसैन - महाराष्ट्र के प्रसिद्ध चित्रकार।

महत्वपूर्ण अवसर

- अमर शहीद बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि।

- अंतरराष्ट्रीय अभिलेख दिवस।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Powered By Sangraha 9.0