नेपाल में बालेन्द्र सरकार की कैबिनेट का विस्तार, स्वतंत्र सांसद महावीर पुन मंत्री नियुक्त

09 Jun 2026 13:35:53
महावीर पुन


काठमांडू, 09 जून (हि.स.)। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने मंगलवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार करते हुए स्वतंत्र सांसद महावीर पुन को विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार मंत्री नियुक्त किया है।

सरकार के प्रवक्ता सस्मित पोखरेल के अनुसार पुन आज दोपहर 3 बजे राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे। यह नियुक्ति मंत्रालयों के पुनर्गठन के बाद की गई है, जिससे अब मंत्रालयों की संख्या 25 से घटाकर 18 हो गई है। विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के लिए एक अलग मंत्रालय का गठन किया गया है।

सामाजिक नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके महावीर पुन लंबे समय से विज्ञान, अनुसंधान और तकनीकी विकास पर केंद्रित एक समर्पित मंत्रालय की स्थापना की वकालत करते रहे हैं। अब उनसे नवगठित विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार मंत्रालय का नेतृत्व करने और देश में नवाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रौद्योगिकी आधारित विकास को आगे बढ़ाने की उम्मीद की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Powered By Sangraha 9.0