असम के बराक में 13 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त, छह तस्कर गिरफ्तार

01 Jul 2026 13:05:53
Images of the Drugs Worth ₹13 Crore Seized in Assam and Six Arrested Accused.


गुवाहाटी, 01 जुलाई (हि.स.)। असम पुलिस ने बराक घाटी के श्रीभूमि और कछार जिलों में चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान लगभग 13 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थ जब्त कर छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर कहा कि मादक पदार्थ तस्करों का दावा था, यह कारोबार है, लेकिन असम पुलिस का स्पष्ट जवाब था, असम में नहीं।

पुलिस ने अभियान के दौरान 49,800 याबा टैबलेट और 535 ग्राम हेरोइन बरामद की। जब्त मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 13 करोड़ रुपये बताई गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के बजाय सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर वैध आजीविका अपनाएं। उन्होंने राज्य सरकार के असम अगेंस्ट ड्रग्स अभियान के तहत नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Powered By Sangraha 9.0