श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास लखनऊ के मेदांता में भर्ती, स्वास्थ्य में सुधार

युगवार्ता    01-Jul-2026
Total Views |
महंत नृत्य गोपाल दास


अयोध्या, 01 जुलाई (हि.स.)। अयाेध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष एवं श्री मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की तबीयत बिगड़ने पर साेमवार काे उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके एक शिष्य ने बताया कि महाराज जी को जन्मोत्सव कार्यक्रम में इंफेक्शन हो गया था। स्वास्थ्यगत समस्याओं के कारण उन्हें परेशानी हाे रही थी। मेदांता अस्पताल में डाक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही हैं और स्वास्थ्य में लगातार सुधार हाे रहा है। हालांकि कुछ समय लग सकता है।

-------

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Tags