असम में एक करोड़ की याबा गोलियां जब्त, मुख्यमंत्री ने की श्रीभूमि पुलिस की सराहना

12 Jul 2026 09:53:53
Image of the ₹1 Crore Yaba Seizure.


गुवाहाटी, 12 जुलाई (हि.स.)। असम पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए श्रीभूमि जिले में लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य की 10,000 याबा गोलियां बरामद की हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने इस सफलता पर श्रीभूमि पुलिस की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ब्रेकिंग बैड? असम में नहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'असम अगेंस्ट ड्रग्स' अभियान के तहत राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि असम पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि नशा तस्करों को किसी भी तरह की राहत न मिले।

राज्य सरकार का कहना है कि युवाओं को नशे से बचाने और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Powered By Sangraha 9.0