सुदंरकांड पाठ में शामिल हुए केजरीवाल ने कहा, चढ़ावा चोरी से रामभक्त आहत

12 Jul 2026 16:13:53
रोहिणी स्थित जापानी पार्टी में सुंदरकांड पाठ में शमिल हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल


नई दिल्ली, 12 जुलाई (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) ने रविवार को रोहिणी स्थित जापानी पार्क में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इसमें आआपा राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज शामिल हुए।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी से देश-दुनिया के रामभक्त बेहद आहत हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए आज हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई है।

केजरीवाल ने कहा कि सुंदरकांड पाठ के बाद रामभक्तों ने दोषियों को सख्त सजा दिलाने तक चैन से नहीं बैठने की शपथ ली।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Powered By Sangraha 9.0