मांजलपुर उपचुनाव : कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी ने भरा नामांकन

13 Jul 2026 15:47:53
कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी


वडोदरा, 13 जुलाई (हि.स.)। गुुजरात के वडोदरा की मांजलपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा के बाद अब कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी ने भी सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन पत्र दाखिल करने के अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। इससे पहले कांग्रेस की ओर से शक्ति प्रदर्शन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के मुद्दों को मतदाताओं तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया और उपचुनाव में जीत का विश्वास जताया।

नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव की अंतिम तस्वीर स्पष्ट होगी। इसके बाद राजनीतिक दल अपने चुनाव प्रचार अभियान को और तेज करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे

Powered By Sangraha 9.0