ब्रास सिटी यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट : न्यू मुरादाबाद क्रिकेट एकेडमी 5 विकेट से जीती

13 Jul 2026 19:45:53
ब्राससिटी अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में  लीग मैच में शाट मारता खिलाडी।


मुरादाबाद, 13 जुलाई (हि.स.)। ब्रास सिटी यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को रेलवे स्टेडियम के मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में न्यू मुरादाबाद क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थ्रीएच क्रिकेट एकेडमी को पांच विकेट से हरा दिया। कप्तान सियाज अहमद के नाबाद 72 की पारी जीत की मुख्य आधार रही।

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाडी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीएच क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज नितिन और प्रिंस छह-छह रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान साहिब पाशा ने 26 गेंदों में 21 रन बनाकर पारी को संभालने का प्रयास किया, जबकि अमान ने 63 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए। पूरी टीम 28.2 ओवर में 110 रन पर सिमट गई।

न्यू मुरादाबाद क्रिकेट एकेडमी की ओर से शाकिब ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए छह ओवर में दो मेडन के साथ मात्र 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए। अतीफ खान, अंकित कुमार और अम्मार को दो-दो विकेट मिले। 111 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू मुरादाबाद क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 12 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान सियाज अहमद ने 35 गेंद में नाबाद 72 रन बनाए।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Powered By Sangraha 9.0