नमस्ते योजना के तीन वर्ष पूरे होने पर देशभर में होंगे आयोजन

13 Jul 2026 14:50:53

नई दिल्ली, 13 जुलाई (हि.स.)। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय मंगलवार (14 जुलाई) को तीसरे नमस्ते दिवस का आयोजन करेगा। यह 2023 में शुरू की गई राष्ट्रीय यंत्रीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र (नमस्ते) योजना के तीन वर्ष पूरे होने का प्रतीक है।

मुख्य कार्यक्रम, दिव्य कला मेले के साथ, पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रवींद्र सदन में आयोजित किया जाएगा। वहीं समानांतर कार्यक्रम देशभर के शहरी स्थानीय निकायोंं (यूएलबी) में आयोजित किए जाएंगे।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और राज्यमंत्री रामदास आठवले के कोलकाता के कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, मंत्रीगण, सांसद, विधायक, केंद्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन के प्रतिनिधि, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इसमें शामिल होंगे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Powered By Sangraha 9.0