
नई दिल्ली, 14 जुलाई (हि.स.)। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोप के बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजार आज गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं।
पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान निराशा का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 138.31 अंक यानी 0.26 प्रतिशत टूट कर 52,498.70 अंक के स्तर पर आ गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.79 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,515.34 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 404.43 अंक यानी 1.55 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 25,873.18 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 145.97 अंक यानी 0.28 प्रतिशत फिसल कर 52,352.67 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का रुख बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक बढ़त के साथ 10,498.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.15 प्रतिशत उछल कर 8,351.50 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.19 प्रतिशत की छलांग लगा कर 25,114.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में आज गिरावट का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजार में इकलौता जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.55 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,071.22 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 121.50 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,096.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 121.72 अंक यानी 0.51 प्रतिशत फिसल कर 24,092 अंक के स्तर तक आ गया है। ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 1,509.68 अंक यानी 3.33 प्रतिशत लुढ़क कर 43,870.84 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
कोस्पी इंडेक्स में भी आज जबरदस्त कमजोरी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 139.97 अंक यानी 2.06 प्रतिशत टूट कर 6,666.96 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.71 प्रतिशत गिर कर 1,616.40 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,887.92 अंक के स्तर पर, निक्केई इंडेक्स 312.73 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 66,930 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.18 प्रतिशत लुढ़क कर 5,460.42 अंक के स्तर पर कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक