पंजाब, कर्नाटक, दिल्ली की एसआईआर तारीखों में बदलाव, अगस्त तक बीएलओ जायेंगे घर-घर

15 Jul 2026 17:43:53
Election Commission of India


नई दिल्ली, 15 जुलाई (हि.स.)। चुनाव आयोग ने पंजाब, कर्नाटक और दिल्ली की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया से जुड़ी तारीखों में बदलाव किया है। चुनाव आयोग ने संबंधित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को पत्र लिखकर उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए तारीखों में बदलाव की घोषणा की है।

इसके अनुसार दिल्ली और कर्नाटक में अब 08 अगस्त तक बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर फॉर्म वितरण एवं एकत्र कर सकेंगे। पहले यह तारीख 30 जून थी। इसके अलावा मतदाता केंद्रों के पुनर्वर्गीकरण को 08 अगस्त तक समाप्त करना होगा। दोनों राज्यों से जुड़ी मसौदा मतदाता सूची 17 अगस्त को जारी की जाएगी। इन पर 16 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराए जा सकते हैं और 15 अक्टूबर तक सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर को जारी होगी।

वहीं, पंजाब में बीएलओ 03 अगस्त तक घर-घर जा सकते हैं। 03 अगस्त तक ही मतदान केन्द्रों का पुनर्रवर्गीकरण होगा। मसौदा मतदाता सूची 13 अगस्त को जारी की जाएगी 12 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इनका निस्तारण 08 अक्टूबर तक किया जाना है। 12 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Powered By Sangraha 9.0