इतिहास के पन्नों में 17 जुलाई : जब महिलाओं के लिए खुला प्रशासनिक और पुलिस सेवा का रास्ता

युगवार्ता    16-Jul-2026
Total Views |
सांकेतिक।


भारतीय इतिहास में 17 जुलाई का दिन महिलाओं के अधिकारों और समान अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जाता है। 17 जुलाई 1948 को महिलाओं को पहली बार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित विभिन्न सार्वजनिक सेवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने की पात्रता प्रदान की गई। इससे पहले इन प्रतिष्ठित सेवाओं में प्रवेश का अधिकार केवल पुरुषों तक सीमित था।

स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश में समानता और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इसके बाद महिलाओं के लिए प्रशासन, कानून-व्यवस्था और शासन के उच्च पदों तक पहुंचने के रास्ते खुल गए। इस फैसले ने न केवल सरकारी सेवाओं में लैंगिक समानता की नींव रखी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की महिलाओं को भी बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का अवसर दिया।

आज भारतीय प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं में अनेक महिला अधिकारी अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के जरिए देश को नई दिशा दे रही हैं। 17 जुलाई का यह ऐतिहासिक फैसला भारत में महिला सशक्तिकरण और समान अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में याद किया जाता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1489 - निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।

1549 - यूरोपीय देश बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को निकाला गया।

1712 - इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर किए।

1850 - हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।

1893 - इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।

1919 - यूरोपीय देश फिनलैंड में संविधान को स्वीकृति प्रदान की गई।

1929 - सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए।

1943 - ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।

1948 - भारत में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत सभी सार्वजनिक सेवाओं में भर्ती होने की पात्रता मिली।

1950 - पंजाब के पठानकोट शहर के पास भारत की पहली यात्री विमान दुर्घटना।

1955 - अमेरिका के कैलिफोर्निया में ‘डिज़्नीलैंड’ की शुरुआत हुई थी।

1974 - लंदन टॉवर में बम धमाका हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 41 घायल हुए।

1976 - मान्ट्रियल में हुए 21वें ओलम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह में 25 अफ्रीकी देशों ने खेलों का बहिष्कार किया था।

1987 - ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।

1994 - धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति ग्रह से टकराया।

1995 - फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी घोषित किया।

1996 - मद्रास का नाम बदलकर वापस ‘चेन्नई’ किया गया। इसकी घोषणा तमिलनाडु के तत्कालीन मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि ने विधानसभा में की थी।

2002 - रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने पोल वाल्ट स्पर्द्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड क़ायम किया।

2003 - उत्तर पूर्व कांगो के दुनिया शहर में जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गये।

2006 - कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।

2008 - अफगानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों व हेलीकॉप्टरों से हमला किया।

2014 - आज ही दिन से वर्ल्ड इमोजी डे मनाने की शुरुआत हुई।

जन्म

1923 - बेगम आबिदा अहमद - भारत के पांचवें राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की पत्नी।

1943 - फ़्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक

1971 - रवि किशन - हिंदी और भोजपुरी फिल्मों के सक्रिय अभिनेता।

1997 - पूजा सिहाग - भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान।

निधन

1790 - एडम स्मिथ - यह एक प्रसिद्ध स्कॉटिश नीतिवेत्ता, दार्शनिक और राजनैतिक अर्थशास्त्री।

1928 - अलेक्जेन्डर मडीमैन - उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, गवर्नर जनरल की गृह विभाग की समिति के सदस्य।

1972 - इंदुलाल याज्ञिक - गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और 'ऑल इंडिया किसान सभा' के नेता।

1979 - लालमणि मिश्र - भारतीय संगीत जगत के मनीषी।

1992 - कानन देवी - भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फिल्म निर्माता।

2005 - आई. जी. पटेल - भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर।

2012 - वाहेंगबाम निपाम्चा सिंह - मणिपुर के भूतपूर्व नौवें मुख्यमंत्री।

2013 - बरुन डे - प्रसिद्ध इतिहासकार।

2018 - रीता भादुड़ी - हिन्दी सिने जगत की जानीमानी अभिनेत्री।

2020 - रजत मुखर्जी - प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक।

2020 - सी. एस. शेषाद्री - भारत के एक प्रसिद्ध गणितज्ञ।

महत्वपूर्ण अवसर

- अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस।

- वर्ल्ड इमोजी डे।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Tags