हरजीत सिंह ग्रेवाल राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

17 Jul 2026 15:33:53
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग


नई दिल्ली, 17 जुलाई (हि.स.)। केंद्र सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया है। साथ ही एस. मुनावरी बेगम को उपाध्यक्ष और ग्लेन ई. सूज टिकलो को सदस्य बनाया गया है। इनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।

मंत्रालय की अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गई है। इसके अनुसार केंद्रय सरकार राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, 1992 (1992 का 19) की धारा की उपधारा (1) के साथ पठित धारा 3 की उपधारा (1) और उपधारा (2) के अनुसरण में हरजीत सिंह ग्रेवाल को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष, एस. मुनावरी बेगम को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष और ग्लेन ई. सूज टिकलो को आयोग के सदस्य के रूप में उनके कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से तीन वर्ष की अवधि तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, नामित करती है।

ग्रेवाल पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। इससे पहले वे पंजाब खादी बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और किसानों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान केंद्र के बड़े नेताओं के साथ बातचीत में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Powered By Sangraha 9.0