गैंगस्टर नीतीश कौशल को अमेरिका में एफबीआई ने गिरफ्तार किया

युगवार्ता    17-Jul-2026
Total Views |
गैंगस्टर नीतीश कौशल। फोटो - इंटरनेट मीडिया


अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो ने गुरुवार को नीतीश कौशल को गिरफ्तार करने की सूचना एक्स हैंडल पर साझा।


अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो  ने मंगलवार को नीतीश कौशल को अपनी मोस्ट वांटेड सूची में शामिल करने की सूचना एक्स पर साझा की।


वाशिंगटन, 17 जुलाई (हि.स.)। अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने भारतीय गैंगस्टर्स के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एफबीआई ने कहा कि गैंगस्टर नीतीश कौशल को गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्यूरो ने इससे पहले उसका नाम अपनी मोस्ट वांटेड सूची में शामिल किया था। उस पर हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी, जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे अपराधों में शामिल रहने का आरोप है।

संघीय जांच ब्यूरो ने एक्स हैंडल में सूचना साझा की कि गैंगस्टर नीतीश कौशल को गुरुवार को वरमोंट में गिरफ्तार कर लिया गया है। एफबीआई ने लोगों से अपील की है कि आपराधिक गतिविधियों की जांच से जुड़े अपराधों के लिए वांछित अन्य भगोड़ों का पता लगाने में उसकी मदद करें। एफबीआई ने मंगलवार को नीतीश कौशल को एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन का गुर्गा घोषित किया था।

ब्यूरो के अनुसार, यह संगठन हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी, जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे अपराधों में सक्रिय है। यह संगठन भारत के पंजाब में पनपा और बाद में कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और अन्य जगहों पर काम करने लगा। एफबीआई के शिकंजे में आया गैंगस्टर नीतीश कौशल भगवानपुरिया गैंग के लिए काम करता रहा है। एफबीआई ने कहा कि नीतीश भारतीय नागरिक है। लॉस एंजिल्स में कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की अमेरिकी जिला अदालत ने 25 जून को नीतीश कौशल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। एफबीआई की यह कार्रवाई 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के तहत की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Tags