सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस का सीजीपी से जंतर-मंतर खाली करने का आग्रह

18 Jul 2026 09:56:53
दिल्ली पुलिस कार्रवाई काचित्र


नई दिल्ली, 18 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिन से अनशन पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके अलावा कॉकरोच जनता पार्टी (सीजीपी) के सोशल मीडिया अभियान और प्रदर्शन पर भी कार्रवाई की है।

सफदरजंग अस्पताल का कहना है कि आज सुबह सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी उनकी चिकित्सीय जांच चल रही है और जल्द ही इस बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि उच्च न्यायालय के आदेश और सोनम वांगचुक की लगातार गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए आज उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदर्शन स्थल से उन्हें ले जाते समय सीजेपी के कार्यकर्ताओं ने गतिरोध उत्पन्न किया। पुलिस ने अनुरोध किया है कि सभी सीजेपी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से जंतर-मंतर को खाली कर दें।

सीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि दिल्ली पुलिसकर्मी सादे लिबास में प्रदर्शनस्थल पर पहुंचे थे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के दौरान आंदोलन के मुखिया बने अभिजीत दीपिके वहां पर उपस्थित नहीं थे। पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल पर कहना है कि इस दौरान वह स्नान करने गए थे। एक वीडियो संदेश में दीपिके ने कहा कि उन्हें अपने मित्र के यहां पुलिस ने जबरन हिरासत में रखा था। उनके साथ मारपीट की गई है। उन्होंने आंदोलन को जारी रखने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Powered By Sangraha 9.0