
नई दिल्ली, 02 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कर्नाटक के बेंगलुरु अर्बन जिले की एक पत्थर खदान में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा, “कर्नाटक के बेंगलुरु अर्बन जिले में पत्थर की खदान में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।”
उल्लेखनीय है कि बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मादपट्टण गांव के समीप स्थित कावेरी क्रशर पत्थर खदान में आज विशाल चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आरआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी