ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

02 Jul 2026 09:51:53
प्रतीकात्मक


नई दिल्ली, 02 जुलाई (हि.स.)। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

अमेरिका में पिछले सत्र के दौरान टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में आई जबरदस्त कमजोरी के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों पर दबाव बढ़ गया। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.03 प्रतिशत गिर कर 52,305.24 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,483.23 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 173.69 अंक यानी 0.66 प्रतिशत टूट कर 26,040.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 52,364.67 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,478.34 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.80 प्रतिशत लुढक कर 8,337.29 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके विपरीत डीएएक्स इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,040.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। निक्केई इंडेक्स 995.96 अंक यानी 1.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 69,479 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 431.62 अंक यानी 0.93 प्रतिशत फिसल कर 46,587.37 अंक के स्तर पर आ गया है। कोस्पी इंडेक्स में आज जबरदस्त गिरावट का रुख बना हुआ है। फिलहाल यह सूचकांक 359.97 अंक यानी 4.53 प्रतिशत लुढ़क कर 7,943.44 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.91 प्रतिशत टूट कर 4,075.31 अंक के स्तर पर आ गया है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 144.50 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,188.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.34 प्रतिशत उछल कर 5,179.06 अंक के स्तर पर आ गया है। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में आज जोरदार तेजी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 100.33 अंक यानी 1.73 प्रतिशत की छलांग लगाकर 5,795.45 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 257.98 अंक यानी 1.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,139 अंक के स्तर पर आया हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,594.08 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Powered By Sangraha 9.0