जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके

02 Jul 2026 11:51:53

जम्मू, 02 जुलाई (हि.स.)। बुधवार देर रात अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भी महसूस किए गए जिससे कुछ देर के लिए लोगों में दहशत फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप रात 11:27:01 बजे आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में 70.47°ई और 36.53°एन निर्देशांक पर स्थित था जबकि इसकी गहराई 185 किलोमीटर दर्ज की गई।

गहराई अधिक होने के कारण भूकंप का असर अपेक्षाकृत कम रहा। फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप संबंधी यह जानकारी कश्मीर वेदर ने सांझा की है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Powered By Sangraha 9.0