भारी भूस्खलन के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग अग्रिम आदेशों तक बंद

20 Jul 2026 18:20:53
देहरादून- मसूरी मार्ग भूस्खलन  से बाधित।


देहरादून, 20 जुलाई (हि.स.)। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून-मसूरी मार्ग पर डूम गांव (झड़ीपानी) क्षेत्र में हुए भारी भूस्खलन के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर देहरादून-मसूरी मार्ग को अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया है।

प्रशासन के अनुसार , मसूरी रोड पर डूम गांव के समीप पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मार्ग पर सभी प्रकार की आवाजाही तत्काल प्रभाव से रोक दी है।मौके पर पुलिस, लोक निर्माण विभाग और संबंधित एजेंसियों की टीमें पहुंचकर स्थिति का आकलन कर रही हैं। मलबा हटाने और मार्ग को सुरक्षित बनाने का कार्य मौसम अनुकूल होने पर शुरू किया जाएगा।

प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे अग्रिम आदेशों तक देहरादून-मसूरी मार्ग का उपयोग न करें और वैकल्पिक मार्गों और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।

---

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Powered By Sangraha 9.0