एससीओ की विदेश मंत्रियों की बैठक में कीर्तिवर्धन सिंह भाग लेंगे

21 Jul 2026 18:52:53
कीर्तिवर्धन सिंह


नई दिल्ली, 21 जुलाई (हि.स.)। विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह 23-24 जुलाई को किर्गिस्तान की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। वे चोलपोन-अता शहर में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की विदेश मंत्रियों की परिषद (सीएफएम) की बैठक में भाग लेंगे।

एससीओ सीएफएम की बैठक एससीओ शिखर सम्मेलन की तैयारियों के लिए आयोजित की जा रही है, जो 31 अगस्त से 1 सितंबर तक बिश्केक में होने वाला है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार विदेश मंत्री एससीओ सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। वे बिश्केक शिखर सम्मेलन में राष्ट्राध्यक्षों द्वारा अपनाए जाने वाले दस्तावेजों और निर्णयों को अंतिम रूप देंगे।

यात्रा के दौरान राज्यमंत्री सीएफएम के दौरान एससीओ सदस्य देशों के समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Powered By Sangraha 9.0