अमित शाह ने सिक्किम के मुख्यमंत्री को ‘नामची’ भूस्खलन पर हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

21 Jul 2026 13:33:53
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)


नई दिल्ली, 21 जुलाई (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बातचीत कर नामची जिले में निर्माणाधीन सुरंग के पास हुए भूस्खलन के बाद की स्थिति और जारी राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।

शाह ने मुख्यमंत्री से कहा कि केंद्र सरकार इस कठिन समय में सिक्किम के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने बचाव अभियान को सफल बनाने तथा प्रभावित लोगों की सहायता के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

गृह मंत्री ने राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी एजेंसियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि फंसे लोगों को जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा और प्रभावित परिवारों को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Powered By Sangraha 9.0