
नई दिल्ली, 21 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन सुरंग के ढहने की घटना में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा, प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना से वह बेहद व्यथित हैं और इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि घायलों को हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार