
राष्ट्रीय प्रसारण दिवस हर साल 23 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन भारत में पहली बार रेडियो प्रसारण की शुरुआत की याद दिलाता है, जो 1927 में इसी दिन बॉम्बे स्टेशन से 'इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी' के तहत शुरू हुआ था। इस दिन की शुरुआत 23 जुलाई 1927 को हुई थी। बाद में 1930 में, ब्रिटिश सरकार ने इन ट्रांसमीटरों को अपने नियंत्रण में ले लिया और 'भारतीय राज्य प्रसारण सेवा' का नाम दिया। 8 जून 1936 को इसका नाम बदलकर 'ऑल इंडिया रेडियो' (एआईआर) कर दिया गया और 1956 में इसे आधिकारिक तौर पर 'आकाशवाणी' कहा जाने लगा। आकाशवाणी का आदर्श वाक्य बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय है। यह जन-जन तक पहुँचने का एक सशक्त, सुलभ और विश्वसनीय माध्यम है।
अन्य अहम घटनाएंः
1998 - सं.रा. अमेरिका ने सात भारतीय वैज्ञानिकों को देश छोड़ने के लिए आदेश दिया।
2000 - व्यापक घोषणाओं के साथ नागो में हुए समूह-8 का 26वाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
2001 - मेघावती सुकर्णोपूत्री इंडोनेशिया की राष्ट्रपति बनीं।
2005 - मिस्र के शर्म अल-शेख़ और नामा बे के कुछ होटलों में बम विस्फोटों से लगभग 100 लोगों की मौत।
2008 - नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति रामबरन यादव को इस्तीफ़ा सौंपा।
जन्म
1947 - एल. सुब्रमण्यम - प्रतिभाशाली भारतीय वायलिन वादक और संगीतकार हैं।
1947 - मोहन आगाशे- भारतीय रंगमंच के कलाकार,फिल्म अभिनेता और मनोचिकित्सक।
1936 - शिव कुमार बटालवी - पंजाबी भाषा के एक विख्यात कवि थे।
1934 - निर्मला जोशी - मदर टेरेसा की संस्था 'मिशनरीज ऑफ़ चैरिटीज' की प्रमुख थीं।
1906 - चंद्रशेखर आज़ाद- भारत के महान क्रांतिकारी।
1856 - बाल गंगाधर तिलक- गणितज्ञ, दार्शनिक और महान राष्ट्रवादी व्यक्तित्व।
1898 - ताराशंकर बंद्योपाध्याय- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार।
निधन
2016 - एस.एच. रज़ा - भारत में जन्मे प्रसिद्ध चित्रकार।
2007 - मोहम्मद ज़हीर शाह - अफ़ग़ानिस्तान के अंतिम राजा थे।
1932 - महमूद - भारतीय अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक।
2012 - लक्ष्मी सहगल - स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका।
1993 - लक्ष्मण प्रसाद दुबे - छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
राष्ट्रीय प्रसारण दिवस
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश