पुरुष एकल वर्ग में डॉ. विशाल रस्तोगी, युगल वर्ग में आयुष और गौरव की जोड़ी ने जीता खिताब

22 Jul 2026 20:05:53
बैडमिंटन प्रीमियर लीग के विजेता खिलाड़ी।


-भारत विकास परिषद शिवाजी शाखा ने कराई बैडमिंटन प्रीमियर लीग

मुरादाबाद, 22 जुलाई (हि.स.)। भारत विकास परिषद शिवाजी शाखा द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्टर्स स्टेडियम में बुधवार को बैडमिंटन प्रीमियर लीग-2026 संपन्नन हुई। जिसमें पुरुष एकल वर्ग में डॉ. विशाल रस्तोगी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए खिताब जीता, जबकि अनुपेंद्र सिंह उपविजेता रहे। पुरुष युगल वर्ग में आयुष और गौरव की जोड़ी ने शानदार तालमेल के दम पर विजेता ट्रॉफी हासिल की।

साकेत और डॉ. रोमिल सिंघल की जोड़ी को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। महिला एकल में याशिका ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि ज्योति उपविजेता रहीं। महिला युगल में स्वाति और याशिका की जोड़ी ने बाजी मारी, वहीं ज्योति और प्राची की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही।

समापन समारोह में शाखा अध्यक्ष अनुष कुमार बंसल ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन खेल भावना, स्वास्थ्य और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। इस दौरान रूपांशु सिंघल, नितिन, दीपांशु, आशु, रक्षित, हेमंत, विवेक सहित शाखा के कई सदस्य मौजूद रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Powered By Sangraha 9.0