जब गुस्से में संसद में बोले अखिलेश, 'हमारा क्या...डील तो नहीं हो गई कांग्रेस और सरकार की'

22 Jul 2026 14:01:53
ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 02  बजे तक के लिए स्थगित कर दी


ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 02  बजे तक के लिए स्थगित कर दी


नई दिल्ली, 22 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा ( नीट) पेपर लीक मुद्दे पर लोकसभा में बुधवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला है। लोकसभा में 12 बजे दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज मुद्दे को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस और सत्ता पक्ष को बोलने का मौका दिया...तो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव नाराज हो गए।

दरअसल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू के चर्चा के लिए सरकार की ओर से प्रस्ताव के बाद कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल के जवाब के बाद कहा कि सभी पक्षों की राय आ चुकी है। आप भी चर्चा चाहते हैं, वे भी चर्चा चाहते हैं और सरकार भी चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन इस तरह सदन की गैलरी में खड़े होकर चर्चा नहीं हो सकती। इस पर अखिलेश यादव ने स्पीकर पर खुद को न बोलने देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आपने इनके और उनके बोलने...का मौका दे दिया, पर हमारा क्या। ये मुद्दा कांग्रेस-सपा या बीजेपी का नहीं है, ये छात्रों का मुद्दा है।

इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही आज दोपहर 02 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सदन में कहा कि पिछले तीन दिनों से हम विपक्ष को चर्चा के लिए प्रस्ताव दे रहे हैं। मैं आज फिर कहता हूं कि सरकार नीट पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन सदन में चर्चा किसी नियम के तहत होती है और उसके लिए आवश्यक व्यवस्था करनी पड़ती है।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा, “मैं अनुरोध करता हूं कि चर्चा कब होगी, उसकी अवधि क्या होगी और वह किस नियम के तहत होगी—इस पर लोकसभा अध्यक्ष सभी दलों के फ्लोर नेताओं से चर्चा कर हमें अवगत करा दें। सरकार चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Powered By Sangraha 9.0