अमित शाह ने असम के बाढ़ हालात की समीक्षा की, 80 से अधिक लापता

23 Jul 2026 13:03:53
কেন্দ্ৰীয় গৃহমন্ত্ৰী অমিত শ্বাহ Union Home Minister Amit Shah केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह


गुवाहाटी, 23 जुलाई (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा से बातचीत कर असम की बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। राज्य में बाढ़ से अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 80 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

बातचीत के दौरान अमित शाह ने राज्य को केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा के लिए केंद्र सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल आज या कल असम पहुंचेगा।

इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा लगातार दूसरे दिन भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर रहे। उन्होंने गोलाघाट जिले में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और नुमलीगढ़ तथा गोलाघाट के कमारबंधा स्थित भास्कर सीनियर बेसिक स्कूल के राहत शिविरों का दौरा कर प्रभावित लोगों से मुलाकात की तथा राहत कार्यों की समीक्षा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Powered By Sangraha 9.0