नई दिल्ली, 23 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से टेलीफोन पर बातचीत कर हालात की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्यों तथा नागरिकों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
गुजरात सरकार के सूचना विभाग के अनुसार, प्रधानमंत्री ने राज्य में लगातार हो रही भारी वर्षा के बीच राहत और बचाव कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा कहा कि प्रभावित लोगों की सहायता और सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराएगी।
इस बीच मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बातचीत कर राज्य में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी। गृह मंत्री शाह ने गुजरात को इस संबंध में हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार