पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री

23 Jul 2026 09:31:53
PM Modi describes the glory of the motherland in a Sanskrit proverb


नई दिल्ली, 23 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने आज देशवासियों को विश्वास दिलाया कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने घोषणा की की पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा कि विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए सरकार की ओर से लिए जा रहे निर्णय में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। फास्ट ट्रैक कोर्ट से संबंध में निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का नीट और अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक से जुड़े मामलों पर आंदोलन जारी है। छात्रों की प्रमुख मांग देश के शिक्षामंत्री इस्तीफा दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Powered By Sangraha 9.0