अडाणी समूह ने एयरलाइन कारोबार में उतरने की योजना से किया इनकार

24 Jul 2026 13:10:53
अडाणी समूह के लोगो का प्रतीकात्मक चित्र


नई दिल्ली, 24 जुलाई (हि.स.)। अडाणी समूह ने मीडिया की उन खबरों और बाजार में जारी अटकलों को ख़ारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि वह एयरलाइन (विमानन कंपनी) कारोबार में उतरने की योजना बना रहा है।

अडाणी समूह ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि हम हाल की उन मीडिया रिपोर्टों और बाजार की अटकलों का साफ तौर पर खंडन करना चाहते हैं, जिनमें कहा गया है कि अडाणी एंटरप्राइजेज एयरलाइन शुरू करने की योजना बना रही है। समूह ने इन दावों को 'पूरी तरह निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत' बताया। कंपनी ने कहा कि अडानी एंटरप्राइजेज एयरलाइन कारोबार में उतरने के किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Powered By Sangraha 9.0