छात्रों के साथ बर्बरता करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराएगी सीजेपी

24 Jul 2026 15:47:53
सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके।


नई दिल्ली, 24 जुलाई (हि.स.)। सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों के साथ बर्बरता करने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएगी।

सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, 20 जुलाई को आरएएफ और दिल्ली पुलिस ने जो बर्बरता की, उसे हम ऐसे ही नहीं जाने देंगे। हर एक अफसर को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। जिन अफसरों ने प्रदर्शनकारियों पर हमला किया और महिलाओं के साथ बदसलूकी की, उन्हें जवाबदेह बनाया जाएगा। हम जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगे।

उन्होंने कहा कि जल्द ही हम एक वेबसाइट शुरू करेंगे ताकि हर कोई ऐसे अफसरों की फोटो और वीडियो अपलोड कर सके।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0