मणिपुर में भारी मात्रा में हैंड ग्रेनेड, डेटोनेटर और हथियार बरामद

25 Jul 2026 09:47:53
Image of the Manipur Operations.


इम्फाल, 25 जुलाई (हि.स.)। मणिपुर के इम्फाल पश्चिम जिले के पटसोई थाना क्षेत्र स्थित संगाईथेल पार्क के निकट 24 जुलाई को चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और सैन्य सामग्री बरामद की।

बरामद सामग्री में आठ पिस्तौल मैगजीन सहित, चार राइफलें, तीन हैंड ग्रेनेड, तीन डेटोनेटर, बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस और खाली खोखे, कई मैगजीन तथा बुलेटप्रूफ जैकेट, मैगजीन पाउच और वायरलेस संचार सेट सहित अन्य सैन्य उपकरण शामिल हैं।

यह बरामदगी क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान के दौरान की गई। मामले की आगे की जांच जारी है।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Powered By Sangraha 9.0