कारगिल विजय दिवस समारोह में शामिल होने श्रीनगर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ, द्रास के लिए रवाना

25 Jul 2026 14:18:53
राजनाथ सिंह लद्दाख में कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रीनगर पहुंचे और फिर सड़क मार्ग से द्रास के लिए रवाना हुए


श्रीनगर, 25 जुलाई (हि.स.)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को कारगिल विजय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए श्रीनगर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रक्षा मंत्री का स्वागत किया।

अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय लद्दाख दौरे पर आए हैं, जहां वे 27वें कारगिल विजय दिवस समारोह में शामिल होंगे।

अधिकारियों ने अनुसार रक्षा मंत्री को हवाई मार्ग से सीधे द्रास पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद रक्षा मंत्री सड़क मार्ग से द्रास के लिए रवाना हुए। द्रास में शनिवार से दो दिवसीय कारगिल विजय दिवस समारोह शुरू हो रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Powered By Sangraha 9.0