कांग्रेस अध्यक्ष ने विचार विभाग के चार राज्यों में अध्यक्षों की नियुक्ति की

27 Jul 2026 14:31:53
कांग्रेस के झंडे (फाइल फोटो)।


नई दिल्ली, 27 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष ने आंध्र प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर और पुडुचेरी में विचार विभाग के अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बयान में बताया कि आंध्र प्रदेश में थोडेटी संदीप ईश्वर, नगालैंड में एक्स. चोपिका सुमी, मणिपुर में ओइनाम रोमन सिंह और पुडुचेरी में डी. प्रदीश इरुदायराज को विचार विभाग का राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Powered By Sangraha 9.0