संभल में कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर भूमिहीन परिवारों को मिलेंगे पट्टे

27 Jul 2026 17:16:53
फोटो


संभल , 27 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलाकर 10 हजार बीघा सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराई है। अब यह भूमि का उन परिवारों को आवासीय भूमि का पट्टा मिलेगा आवंटित किया जाएगा, जो भूमिहीन हैं और उनके पास घर नहीं है। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर परिवाराें काे भी कृषि भूमि का पट्टा दिए जांएगे।

संभल के जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने साेमवार काे बताया कि प्रारंभिक तौर पर अभी सर्वे चल रहा है। जनपद में भूमिहीन लोगों की सूची बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं उनमें कुछ मानकों पर चयन किया जा रहा है। प्रत्येक गांव में लाेगाें की आवश्यकता के अनुसार भूमि आवंटन किया जाएगा। साथ ही साथ सरकारी योजनाओं के लिए भी भूमि उपलब्धता करने के लिए प्रत्येक विभाग से जानकारी मांगी जा रही है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / Nitin Sagar

Powered By Sangraha 9.0