18वां रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट 1 अगस्त से, आयोजन समिति गठित

29 Jul 2026 19:37:53
बैठक में प्रकाेष्ठ के  प्रदेश संयोजक सतीश राजू सहित अन्य


पटना, 29 जुलाई (हि.स.)। 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए सात सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया है। पूर्व आईपीएस रणधीर वर्मा फाउंडेशन के संस्थापक-सह-सचिव एवं भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बुधवार काे समिति के गठन और तैयारियों की आधिकारिक जानकारी साझा की।

उन्हाेंने बताया कि यह निर्णय आज आयोजन समिति की बैठक में लिया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की जिम्मेदारी सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन को सौंपी गई है।

मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए प्रतियोगिता की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह टूर्नामेंट 25 जुलाई के स्थान पर 1 अगस्त से श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में खेला जाएगा।

ये बनाये गये है आयोजन समिति के सदस्य

राजेश यादव, विकास कुमार गोल्डी, कंचन कुमारी, विकास सिंह, मोहित श्रीवास्तव, सचिन राणावत, अभिराम शर्मा आयाेजन समिति की सदस्य हाेंगे।वहीं भौतिक चिकित्सा टीम में डॉ यश्मित कुशान एवं डॉक्टर पूरब सिन्हा काे शामिल किया गया है।

मैच का प्रारूप

सभी मुकाबले 21-21 ओवर के नॉकआउट फॉर्मेट में होंगे, जिससे हर मैच निर्णायक और रोमांचक होगा। पुरस्कार के ताैर पर विजय टीम और खिलाड़ी काे प्रत्येक मैच के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' के साथ-साथ पूरे टूर्नामेंट के लिए 'बेस्ट बैट्समैन, 'बेस्ट बॉलर' और 'मैन ऑफ द सीरीज' के पुरस्कार दिए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Powered By Sangraha 9.0